रिपोर्ट –जय शंकर पांडे



जगदलपुर 08 अप्रैल 2026/ बस्तर अंचल में तेन्दूपत्ता संग्रहण वर्ष 2026 के तहत संग्रहण केंद्रों से मुख्य गोदामों तक तेन्दूपत्ता की परिवहन हेतु नए अनुबंध की प्रक्रिया शुरू की गई है। मुख्य वन संरक्षक एवं पदेन मुख्य महाप्रबंधक जगदलपुर वृत्त द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार राज्य की नवीन नीति के पालन में जगदलपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिलों की समितियों में संग्रहित पत्तों के परिवहन हेतु इच्छुक पक्षों से प्रस्ताव मांगे गए हैं।

       इस व्यवस्था के तहत बस्तर और दंतेवाड़ा जिले के लिए आवेदन की प्रक्रिया 13 अप्रैल 2026 को आयोजित होगी, जहां दोपहर 2 बजे तक प्रपत्र स्वीकार किए जाएंगे और उसी शाम 4 बजे इन्हें अंतिम रूप देने की कार्यवाही शुरू होगी। इसी क्रम में बीजापुर और सुकमा जिलों के लिए 24 अप्रैल की तिथि निर्धारित की गई है। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि शुरुआती दौर में उपयुक्त दरें प्राप्त नहीं होती हैं, तो दूसरे और तीसरे चक्र के माध्यम से पुनः अवसर दिया जाएगा।

संपादक –ऋषभ कुमार

मो.–6266449977

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply