रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

9 अप्रैल 2026, जगदलपुर:- नगर पालिक निगम जगदलपुर द्वारा आज एएचपी घटक (मोर मकान – मोर आस) के अंतर्गत 43 पात्र हितग्राहियों को पारदर्शी लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से आवासों का आबंटन किया गया। इस अवसर पर हितग्राहियों की सुविधा हेतु ऋण मेला का भी सफल आयोजन किया गया, जिससे उन्हें आवास निर्माण एवं क्रय के लिए आवश्यक वित्तीय सहायता प्राप्त हो सके।

       कार्यक्रम में धरमपुरा स्थित मोटरू ब्रदर्स एवं ऊर्जा प्रॉपर्टी के 208 यूनिट तथा हाटकचोरा स्थित ऊर्जा प्रॉपर्टी के 58 यूनिट में निर्मित आधुनिक G+3 आवासों को शामिल किया गया। इन आवासों का निर्माण बेहतर बुनियादी सुविधाओं के साथ किया गया है, जिससे हितग्राहियों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध हो सके।
यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबके लिए आवास” के विजन के अनुरूप एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन तथा उपमुख्यमंत्री अरुण साव के नेतृत्व में संपन्न हुई।

      कार्यक्रम में नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, सुरेश गुप्ता, त्रिवेणी रंधारी, योगेंद्र पांडे की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर नगर निगम के अन्य एमआईसी सदस्य, पार्षदगण, अपर कलेक्टर सीपी बघेल, नगर निगम आयुक्त प्रवीण वर्मा, नोडल अधिकारी गोपाल भारद्वाज, सहायक नोडल अधिकारी अमर सिंह, निगम के सीएलटीसी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना शाखा के सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

    मालूम हो कि नगर निगम द्वारा इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को शीघ्र एवं पारदर्शी तरीके से आवास उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

संपादक –ऋषभ कुमार

मो.–6266449977

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply