रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

12 अप्रैल 2026, रायपुर। राजधानी रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र के पीछे स्थित पुलिस कॉलोनी में शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां महिला आरक्षक पूजा कुशवाहा ने अपने आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
इस घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक और सनसनी का माहौल है। जानकारी के अनुसार, यह घटना देर शाम लगभग 8:30 बजे के आसपास की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही आजाद चौक थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
मामले को लेकर एडिशनल डीसीपी राहुल देव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच के अनुसार यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।
पुलिस ने मौके को सुरक्षित कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है, ताकि घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा सकें।
संपादक –ऋषभ कुमार
मो.–6266449977