रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

12 अप्रैल 2026, रायपुर/ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 16 से 18 अप्रैल तक आयोजित होने वाला विशेष संसद सत्र नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संदर्भ में ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण है।

यह अधिनियम महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक नए अध्याय की शुरुआत है। आज रायपुर स्थित निवास पर मंत्रिगण और जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर अधिनियम से जुड़े जागरूकता अभियान को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की।

छत्तीसगढ़ में मातृशक्ति के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए हम निरंतर कार्य कर रहे हैं। सुखद संयोग है कि हमने ‘जनादेश परब’ पर वर्ष 2026 को ‘महतारी गौरव वर्ष’ घोषित किया है, वहीं महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की लाखों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है।

सशक्त नारी ही सशक्त राष्ट्र का आधार है। इस ऐतिहासिक पहल के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार। आइए, मिलकर मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण के इस संकल्प को आगे बढ़ाएं।

संपादक –ऋषभ कुमार
मो.–6266449977