रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

18 अप्रैल 2026, जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा आज शनिवार को कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य के खिलाफ फेसबुक में नारीशक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भ्रामक व नारी लज्जा को अपमानित करने वाली आपत्तिजनक पोस्ट करने की लिखित शिकायत सिटी कोतवाली में दर्ज करायी है और शीघ्रताशीघ्र कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।



      बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने सिटी कोतवाली में पहुंचकर लिखित शिकायत कोतवाली प्रभारी को सौंपी। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष माहेश्वरी ठाकुर ने कहा कि यह अत्यंत गंभीर विषय है। कांग्रेस के शहर जिला अध्यक्ष ने सोशल मीडिया में फेसबुक पर नारीशक्ति वंदन अधिनियम से जोड़कर अभद्र व नारी लज्जा को प्रभावित करने वाली अत्यन्त आपत्तिजनक टिप्पणी की है। जो नारी का अपमान है और कांग्रेस व उनके पदाधिकारियों की मानसिकता को दर्शाता है। जिसके विरुद्ध सिटी कोतवाली में आईटी एक्ट की धाराओं सहित अन्य कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज करने लिखित आवेदन सौंपा है। महिलाओं पर इस तरह की अमर्यादित टिप्पणी स्वीकार्य नहीं है।इस पर यथायोग्य जल्द कार्यवाही होनी चाहिये।

आवेदन की कॉपी



    सिटी कोतवाली में पहुंची भाजपा महिला कार्यकर्ताओं में जिला उपाध्यक्ष सफीरा साहू, सुधा  मिश्रा, लक्ष्मी कश्यप, गीता नाग, आशा साहू, पूनम सिन्हा, बिजली बैद्य, माधुरी मंडल, रेखा सिंह, अनीता पटेल, बीबी चंदा बानो, त्रिवेणी रंधारी,झरना मोहंती, अंजू राय, श्वेता बघेल, कौशल्या क्षत्रिय,गायत्री बघेल, शशि ठाकुर, गोदावरी साहू, देवश्री भंडारी, हेमलता ठाकुर एस.शोभा रानी,राधा बघेल, मधुमिता कश्यप, झरना बांगर, नगर पश्चिम मण्डल अध्यक्ष प्रकाश झा, ब्रिजेश शर्मा, राजा यादव, अभिलाष यादव, ब्रजेश कपूर, परमेश राजा, आनंद झा, राज पांडे, गुलाम अशरफ आदि सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संपादक –ऋषभ कुमार

मो.–6266449977

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply