रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर जगदलपुर में भव्य आयोजन, बस्तर सांसद महेश कश्यप ने श्रमिकों का किया सम्मान

2 मई 2026, जगदलपुर: अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के गौरवमयी अवसर पर जगदलपुर के डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी हॉल में छत्तीसगढ़ कर्मकार श्रमिक कल्याण संघ द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष समारोह में बस्तर के सांसद महेश कश्यप ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद महेश कश्यप ने उपस्थित जनसमूह को श्रमिक दिवस की बधाई दी। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि श्रमिक समाज का वह आधार स्तंभ है, जिसके बिना किसी भी विकसित राष्ट्र की कल्पना करना असंभव है। बस्तर जैसे वनांचल क्षेत्रों में श्रमिक भाई-बहन कठिन परिस्थितियों में भी अपनी मेहनत से विकास के पहिये को थामे हुए हैं। सांसद ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि सरकार श्रमिकों के स्वास्थ्य,शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा के लिए निरंतर नए कदम उठा रही है। उन्होंने श्रमिकों से आह्वान किया कि वे शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं ताकि उनका और उनके बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो सके।



कार्यक्रम में जगदलपुर के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए सैकड़ों श्रमिक भाई बहनों की उपस्थिति रही। ग्रामीण अंचलों से आए इन श्रमिकों ने अपनी समस्याओं और अनुभवों को साझा कियाl आयोजन के दौरान संघ के पदाधिकारियों ने श्रमिकों को उनके कानूनी अधिकारों और कल्याणकारी योजनाओं की पंजीयन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर महापौर संजय पांडे, छत्तीसगढ़ कर्मकार श्रमिक कल्याण संघ के अध्यक्ष रघुनाथ नागेश,शिवशंकर कुरानी,श्री दास, तिजुराम कश्यप,सुमनी ठाकुर, माहरा समाज सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मंगलू राम कश्यप,फगुराम कश्यप,मदन बघेल,बलदेव कश्यप,बलराम बेसरा,जयमन कश्यप और शिवलाल नेताम सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी भी शामिल हुए।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply