रिपोर्ट –जय शंकर पांडे



10 मई 2026, बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की रहने वाली वृद्ध महिला से डिजिटल अरेस्ट कर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपियों को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर बिलासपुर लाई है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपियों ने बिलासपुर की बुजुर्ग महिला को पुलिस, ईडी और आरबीआई का डर दिखाकर 1 करोड़ 4 लाख 80 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी की थी।

    बिलासपुर पुलिस के अनुसार, एक वरिष्ठ महिला के मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आया था। कॉल करने वाले व्यक्ति ने स्वयं को संजय पीएसआई बताते हुए कहा कि उनका नाम एक आतंकवादी संगठन से जुड़े मामले में सामने आया है और उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हो चुका है। इसके बाद आरोपियों ने वीडियो कॉल के माध्यम से महिला को घंटों तक डिजिटल अरेस्ट में रखा। इस दौरान पुलिस, ईडी और आरबीआई के नाम पर लगातार दबाव बनाया गया।

आरोपियों ने महिला को धमकी दी कि यदि उन्होंने किसी परिजन से संपर्क किया तो उनके बेटे और अन्य परिवार वालों को भी गंभीर मामलों में फंसा दिया जाएगा। ठगों ने महिला को भरोसे में लेने के लिए फर्जी सरकारी दस्तावेज, ईडी जांच से जुड़े कागजात, सुप्रीम कोर्ट के आदेश और आरबीआई के नोटिस भी भेजे। लगातार मानसिक दबाव और डर के कारण महिला पूरी तरह आरोपियों के झांसे में आ गई।

      इसके बाद आरोपियों ने महिला को अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर करने के लिए मजबूर किया। अलग-अलग दिन में करीबन एक करोड़ 4 लाख 80 हजार रुपए ट्रांसफर करा लिए। इतना ही नहीं आरोपियों द्वारा केस खत्म करने के नाम पर अलग से 50 लाख रुपए की मांग भी की जा रही थी।”

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply