जगदलपुर /बस्तर मुस्लिम डेवलपमेंट सोसायटी एवं संगम उर्स कमेटी की संयुक्त प्रयासों से आज मुस्लिम समाज के 07 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ,शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य बतौर मुख्य अतिथि इस विवाह समारोह में शामिल होकर नव-विवाहित जोड़ों को उनके वैवाहिक जीवन की कामना कर अपना आशीर्वाद दिया।


           इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा सामूहिक विवाह का आयोजन न केवल फिजूलखर्ची को रोकता है, बल्कि समाज में एकता और भाईचारे का संदेश भी देता है। बस्तर मुस्लिम डेवलपमेंट सोसायटी और संगम उर्स कमेटी का यह प्रयास सराहनीय है।



       इस कार्यक्रम में पूर्व महापौर जतिन जायसवाल,अनवर खान, पार्षद प्रवीर वार्ड व महामंत्री जाहिद हुसैन,समाज के वरिष्ठ जन, मुस्लिम समाज के सदस्यगण व बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित थे।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply