रिपोर्ट –जय शंकर पांडे



जगदलपुर,15 मई / आज नगर निगम उपचुनाव के अंतर्गत कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी रामकृष्ण तिवारी ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में राजीव भवन से कलेक्ट्रेट हेतु भव्य रैली निकाली गई,जिसमें बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेसी,युवा कांग्रेस की टीम,एनएसयूआई के छात्र नेता,महिला कांग्रेस की मातृशक्तियां और सेवादल के कार्यकर्ता हाथों में पार्टी का झंडा लिए समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारीगण शामिल हुए। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेसजन कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रत्याशी रामकृष्ण तिवारी ने जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य,वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में अपना नामांकन भरा



शहर जिला अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा “कांग्रेस पार्टी का गौरवशाली इतिहास रहा है कि वह हमेशा से ही विकास, जनसेवा, सामाजिक न्याय और समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध रही है।आज जिस तरह से इस नामांकन रैली में युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों का जनसैलाब उमड़ा है, वह स्पष्ट कर रहा है कि इस उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी भारी बहुमत से ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रहे हैं। हम जनता के एक-एक वोट के प्रति जवाबदेह रहेंगे और वार्ड को एक ‘आदर्श वार्ड’ बनाएंगे।” नगर निगम क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं,सड़क, पानी, सफाई एवं विकास कार्यों की अनदेखी से आम जनता परेशान है और उपचुनाव में जनता इसका जवाब देगी।



कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि उन्हें क्षेत्रवासियों का भरपूर समर्थन मिल रहा है मैं स्वर्गीय रशीद खान जी के उपदेशों का निर्वहन कर जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने और समाधान कराने के लिए पूरी तरह प्रयासरत रहूंगा।जनता की समस्याओं को सुनने और उनके त्वरित निराकरण के लिए उपलब्धता,साथ ही महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए वार्ड में उचित कदम उठाना मेरी प्राथमिकता रहेगी।उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस पार्टी उपचुनाव में विजय हासिल करेगी।


         कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी रामकृष्ण तिवारी ने पार्टी के शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य,शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश व जिला संगठन और सभी ऊर्जावान कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि”पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है,मैं उसे कभी टूटने नहीं दूंगा।यह चुनाव सिर्फ मेरा नहीं,बल्कि वार्ड के हर एक जागरूक नागरिक का चुनाव है जो अपने क्षेत्र का वास्तविक विकास चाहता है।”



     इस दौरान कनीज फातिमा,उमाशंकर शुक्ला,पूर्व विधायक रेखचंद जैन,मिथलेश स्वर्णकार,पूर्व महापौर जतिन जायसवाल, नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी,रामशंकर राव,हनुमान द्विवेदी, महामंत्री अभिषेक नायडू,जाहिद हुसैन,सुनीता सिंह,सुषमा सुता,अनुराग महतो,यूंका अध्यक्ष निकेत राज झा, विशाल खंबारी Nsui, रोजवीन दास,राजेंद्र पटवा, हेमू उपाध्याय,अब्दुल सईद,ललिता राव,अंजना नाग,शहनाज बेगम आदि मौजूद रहे।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply