रिपोर्ट –जय शंकर पांडे




📌 सूखे नशे की छोटी सी छोटी मात्रा में कोतवाली पुलिस की कठोर और लगातार कार्यवाही

📌 गांजा बिक्री करते हुए पनारा पारा जगदलपुर की एक महिला कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े


📌 आरोपीया के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा करीबन 930 ग्राम  जप्त

📌 जप्तशुदा गांजा की अनुमानित कीमत लगभग 49,000/- रूपये

🔴 नाम आरोपिया — श्रीमती निशा नाग पति सोनू जाति माहारा उम्र 18 वर्ष 10 माह पता पनारापारा स्कूल के पीछे जगदलपुर जिला बस्तर (छ.ग.)

24 मई 2026, जगदलपुर/   पुलिस अधीक्षक, श्री शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा नशे तथा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध व्यापक रूप से लगातार कार्यवाही किया जा रहा है जो इसी तारतम्य में अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने हेतु परिवहन करने वाले पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

ज्ञात हो कि थाना कोतवाली जगदलपुर को सूचना प्राप्त हुआ था कि एक महिला गांजा  बिक्री करने हेतु ग्राहक के इंतजार में पनारापारा स्कूल के पीछे रानी के घर के पास खड़ी हैं, कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक, श्री शलभ कुमार सिन्हा के दिशानिर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक श्री माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन में एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित कुमार डी धोत्रे  के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली लीलाधर राठौर के नेतृत्व में महिला पुलिस सहित टीम गठित कर, कार्यवाही हेतु टीम रवाना किया गया था जो उक्त टीम के द्वारा मिले सूचना स्थान पनारापारा स्कूल के पीछे रानी के घर के पास पहुंचकर घेराबंदी कर मुखबिर द्वारा बताए महिला को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिनसे पूछताछ करने पर अपना पूरा श्रीमती निशा नाग पति सोनू जाति माहारा उम्र 18 वर्ष 10 माह पता पनारापारा स्कूल के पीछे जगदलपुर जिला बस्तर (छ.ग.) का होना बताया जिसके कब्जे से प्रतिबंधित मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ, जो बरामद हुए गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर रखने के संबंध में कोई वैधानिक प्रत्युत्तर नहीं दिया गया तथा अवैध मादक पदार्थ गांजा को बिक्री करना स्वीकार करने से उक्त प्रतिबंधित मादक पदार्थ गांजा को 20.b.ii.B NDPS एक्ट के तहत विधिवत् जप्त कर आरोपीया को दिनांक 23.05.26 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में माननीय विशेष न्यायालय NDPS, जगदलपुर भेजा गया है।
महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी-
निरीक्षक – लीलाधर राठौर
उप निरी – अरुण मरकाम, प्रमोद ठाकुर
सउनि – सतीश यादव ,
सउनि – मीना यादव
प्र.आर. – विनोद चांदने ,
आरक्षक – रीना अनंत ,पुनीता ठाकुर रंग लाल खरे ,वरुण बघेल, सोमालु , तोमन बघेल -कोतवाली, जगदलपुर

छत्तीसगढ़ पहट न्यूज़

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply