रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

25 मई 2026, जगदलपुर / बस्तर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत कोतवाली थाना पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा बिक्री करते एक महिला को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से करीब 617 ग्राम अवैध गांजा एवं 1250 रुपये नगद जप्त किए हैं। बरामद गांजा की अनुमानित कीमत लगभग 30 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि डोंगाघाट क्षेत्र में एक महिला गांजा बिक्री के लिए खड़ी है। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार डी. धोत्रे के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली प्रभारी लीलाधर राठौर के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई।

पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर महिला को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम सोनी नाग (40 वर्ष) निवासी डोंगाघाट बीजाभाटा पारा, जगदलपुर बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से गांजा बरामद हुआ। वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने एवं गांजा बिक्री स्वीकार करने पर पुलिस ने NDPS एक्ट की धारा 20(b)(ii)(B) के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

इस कार्रवाई में निरीक्षक लीलाधर राठौर, उपनिरीक्षक अरुण मरकाम, प्रमोद ठाकुर, सहायक उपनिरीक्षक प्रमोद सिन्हा, दिलीप मंडल, मीना यादव सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply