रिपोर्ट –जय शंकर पांडे



जगदलपुर, 26 मई। बस्तर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अफीम की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 167.2 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 95 हजार रुपये बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरदीप सिंह (63 वर्ष) निवासी खुर्सीपार, भिलाई जिला दुर्ग के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी बस ड्राइवरी का काम करते हुए अफीम की सप्लाई करता था।

मामले में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सरदार व्यक्ति गोयल बड़ी तिराहा रायपुर मुख्य मार्ग के पास अफीम बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग, नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार डी धोत्रे के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी लीलाधर राठौर के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर रवाना किया गया।

पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से 167.2 ग्राम अफीम बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अफीम बिक्री के उद्देश्य से रखना स्वीकार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 18(B) के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर विशेष न्यायालय NDPS जगदलपुर में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक लीलाधर राठौर, उप निरीक्षक अरुण मरकाम, प्रमोद ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक प्रमोद सिन्हा, बिजेंदर सिंह, प्रधान आरक्षक विनोद चांदने तथा आरक्षक महेंद्र पटेल, वरुण बघेल, सोमालु, तोमन बघेल, बंसी मौर्य और हरीश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply