रिपोर्ट –जय शंकर पांडे



28 मई 2026, जगदलपुर/ खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार एवं अभिहित अधिकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग जिला बस्तर के मार्गदर्शन में विशेष जांच अभियान के तहत फलों के थोक विक्रेताओं / फुटकर विक्रेताओं के दुकानों में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं नमूना सहायक की टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। दिनांक 27.05.2026 को जगदलपुर संजय मार्केट के आर के फूड सप्लायर, सन्नी बघेल फल दुकान, केशव फुड एंड कंपनी, कुरशों राम मौर्य संजय फल दुकान का निरीक्षण किया गया, आर के फुट सप्लायर से 10 दर्जन केला व 2 कि.ग्रा. आम नष्ट कराया गया।



दिनांक 28.05.2026 को जगदलपुर के राकेश चंद्र गुप्ता फल दुकान लाल बाग चर्च के सामने, नीरज कुमार गुप्ता फल दुकान लाल बाग चर्च के पास, सुमित रॉय फल दुकान लाल बाग चर्च के पास, राजू चाय नास्ता व फल दुकान, आड़ावाल, दंतेश्वरी फुट्स संजय मार्केट, शारदा फुट्स संजय मार्केट, आर के जी फुट्स संजय मार्केट, श्री बालाजी फुट सप्लायर संजय मार्केट का निरीक्षण किया गया।

          राकेश चंद्र गुप्ता फल दुकान से 2 किलोग्राम आम, सुमित रॉय फल दुकान से 1 किलोग्राम आम, राजू चाय नास्ता व फल दुकान से 03 कि.ग्रा. संतरा, 02 कि.ग्रा. आम व लगभग 02 दर्जन केला, दंतेश्वरी फुट्स से 20 कि.ग्रा. आम, शारदा फुट्स से 20 दर्जन केले नष्ट कराया गया । परिसर में स्वच्छता बनाये रखने, खाद्य पंजीयन / लायसेंस डिस्प्ले करने तथा खाद्य पंजीयन / लायसेंस बनाने का निर्देश दिया गया।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply