रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

1 जून 2026, बस्तर।सीताराम मानस संगठन छत्तीसगढ़ प्रदेश ने संगठन विस्तार करते हुए बस्तर जिले की कमान श्रीमती शकुन्तला कश्यप को सौंपी है। प्रदेश नेतृत्व द्वारा उन्हें बस्तर जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।

उल्लेखनीय है कि श्रीमती कश्यप वर्तमान में बस्तर जिला पंचायत की सदस्य हैं। वे लंबे समय से सामाजिक और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय रही हैं। जमीनी स्तर पर उनकी मजबूत पकड़ और जनता के बीच लोकप्रियता को देखते हुए संगठन ने यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उन्हें दी है।

नियुक्ति के बाद संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। प्रदेश नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि श्रीमती कश्यप के नेतृत्व में बस्तर जिले में संगठन का विस्तार तेजी से होगा और सीताराम मानस संगठन के सामाजिक, सांस्कृतिक उद्देश्यों को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा।

नव नियुक्त जिला अध्यक्ष श्रीमती शकुन्तला कश्यप ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की रीति-नीति के अनुरूप पूरी निष्ठा से काम करेंगी और बस्तर में संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास करेंगी।

इस अवसर पर संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने श्रीमती कश्यप को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply