रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

जगदलपुर / 12.06.2026, जगदलपुर जिले में मादक पदार्थो की तस्करी पर लगातार कार्यवाही जारी
📌  स्कूटी में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा का परिवहन करते 02 आरोपी गिरफ्तार
📌 आरोपियों के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा 15.110Kg को किया गया जप्त

📌  जप्त मादक पदार्थ गांजा की किमत करीबन 7,55,500 रु.

📌  02 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायलय में किया गया पेश

  📌 थाना बोधघाट क्षेत्रन्तर्गत की गयी कार्यवाही
📌बोधघाट पुलिस एवं ब्लैक पैथर की संयुक्त टीम के द्वारा किया गया कार्यवाही
📌नाम आरोपी :-
(1) सुनील कश्यप पिता अनंत राम उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम नानगुर थाना नानगुर जिला बस्तर
(2) सागर कश्यप पिता मेघनाथ कश्यप उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम नेगीगुड़ा थाना परपा


📌जप्त सम्पत्ति :-
आरोपियों के कब्जा से (1) अवैध मादक पदार्थ गांजा 15.110kg किमती 7,55,500 रु (2) स्कूटी एक्टिवा क्रमांक CG17KY 3495 किमती 50,000 रु (3) नगदी रकम 1100 रु (4) दो नग पुराना इस्तेमाली टच स्क्रीन मोबाइल किमती 20,000 रु कुल किमती 8,26,600 रु

पुलिस अधीक्षक, श्री शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा नशे के खिलाफ अभियान चलाकर नशे के सौदागरों तथा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य मे  अवैध मादक पदार्थ गांजा  बिक्री करने के लिए परिवहन करने के लिए स्कूटी से परिवहन करने वाले दो आरोपियो को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।

थाना बोधघाट में
दिनांक 12.06.2026  को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि 25-30 साल के दो लडके एक्टिवा स्कूटी क्रमांक CG17 KY 3495 से नेतानार तरफ से बाई पास होते हुए लामनी रोड से बोधघाट चौक की तरफ आ रहे जो अपने संयुक्त कब्जा में काला एवं ग्रे रंग के दो पिट्ठू बैग में नशे के रूप में उपयोग होने वाले अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री करने के लिए जगदलपुर की तरफ परिवहन कर रहे है, कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के दिशानिर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक  माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक  सुमित कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में थाना प्रभारी बोधघाट अन्य थाना स्टाफ तथा ब्लैक पैथर की टीम बनाकर  सूचना की तस्दीकी तथा कार्यवाही हेतु तत्काल लामनी रोड में पहुंच कर mcp लगाकर  रेड कार्यवाही किये रेड कार्यवाही के दौरान मुखबिर के बताये अनुसार कुछ देर बाद लामनी तरफ से एक्टिवा स्कूटी क्रमांक   CG  17 KY 3495   मे दो लडके आते दिखे जिन्हे घेराबंदी कर पकड़ कर  नाम पता पूछने पर अपना अपना नाम – (1) सुनील कश्यप पिता  अनंत राम उम्र 28 वर्ष निवासी नानगुर थाना नानगुर जिला बस्तर (2) सागर कश्यप पिता मेघनाथ कश्यप उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम नेगी गुड़ा स्कूल पर थाना परपा जिला बस्तर का रहने वाले बताये जिसका  तलाशी लेने पर आरोपियों के संयुक्त कब्जा से अवैध मादक पदार्थ गांजा 15.110 kg, एक पुराना इस्तेमाली Oppo कंपनी का टच स्क्रीन मोबाइल, एक पुराना इस्तेमाली Lava कंपनी का मोबाइल नगदी रकम 1100 रु बरामद हुआ  मादक पदार्थ गांजा को अवैध रूप से कब्जे में रखने/ परिवहन करने तथा बिक्री के संबंध में किसी प्रकार का वैध दस्तावेज आरोपियों द्वारा पेश नहीं करने से आरोपियो का यह कृत्य अपराध धारा 20(b)  ii (B) NDPS Act का होना पाये जाने से उक्त मादक पदार्थ को विधिवत जप्त करते हुए उक्त आरोपियो  को दिनांक 12.06.26 को विधिवत गिरफ्तार करते हुए  आरोपियो के विरुद्ध 20(b)ii(B) NDPS act का अपराध पंजीबद्ध कर  न्यायिक रिमाण्ड हेतु माननीय विशेष NDPS न्यायालय जगदलपुर भेजा गया है।

महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारी / कर्मचारी

निरीक्षक:- टामेश्वर चौहान
उप निरीक्षक:-  ललित नेगी, लोकेश्वर नाग
पी एस आई :- नागेंद्र सिंग, प्रिया यादव, निर्मला सिदार
स उ नि :- सतीश श्रीवास्तव
प्रधान आरक्षक:- अहिलेश नाग, पवन श्रीवास्तव
आरक्षक:-  दीपक मिंज, राम ठाकुर, परमानंद भोयर, मनोज, चुरेन्द।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply