रिपोर्ट ऋषभ कुमार

जगदलपुर, 10 मार्च 2025 – बस्तर संभाग के कमिश्नर श्री डोमन सिंह ने सोमवार को बस्तर ब्लॉक के सेजेस घाटलोहंगा और स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय बस्तर का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों की समीक्षा की और शिक्षकों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की लाइब्रेरी और प्रयोगशाला का जायजा लिया तथा कक्षा पहली और दूसरी के बच्चों से संवाद किया। वहीं, हिंदी माध्यम स्कूल में कक्षा 11वीं के कॉमर्स विद्यार्थियों की परीक्षा ली और कामर्स के जनक, मूल्य ह्रास तथा लेखाशास्त्र से जुड़े सवाल पूछे। छात्रों के उत्साह और उत्तरों से संतुष्ट होकर उन्होंने कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ पढ़ाई करने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।


By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply