रिपोर्ट ऋषभ कुमार
जगदलपुर, बस्तर | 10 मार्च 2025
बस्तर पुलिस ने एक बार फिर अवैध नशे के कारोबार पर बड़ी कार्यवाही करते हुए गांजा तस्करी में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बोधघाट पुलिस की टीम ने बस स्टैंड से 34 वर्षीय आरोपी दासी बढ़नायक, निवासी कोरापुट, ओडिशा को पकड़ा और उसके कब्जे से 21.350 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत ₹2,13,500/- आंकी गई है।
तस्करी का शातिराना तरीका
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बस स्टैंड के पीछे खड़ा एक व्यक्ति गांजा बेचने की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री माहेश्वर नाग और नगर पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीमाल के पर्यवेक्षण में बोधघाट थाना प्रभारी लीलाधर राठौर के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर भेजी गई।
टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। जब उसके पास मौजूद सफेद बोरी की तलाशी ली गई, तो उसमें 21.350 किलोग्राम गांजा मिला। आरोपी से गांजे के वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका। पूछताछ में आरोपी ने गांजा तस्करी में संलिप्त होने की बात स्वीकार की।
आरोपी पर NDPS एक्ट के तहत कार्यवाही
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(b)(ii)(C) के तहत मामला दर्ज किया गया और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्यवाही में निरीक्षक लीलाधर राठौर और सुरेश जांगड़े, उप निरीक्षक अरुण मरकाम और प्रमोद ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक दिनेश उसेंडी, प्रधान आरक्षक प्रकाश मनहर, आरक्षक प्रकाश नायक, त्रिनाथ कश्यप और होरीलाल आर्मो की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
बस्तर पुलिस का संदेश: अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ हमारी मुहिम जारी रहेगी।
| निष्पक्ष, निर्भीक, सटीक