जगदलपुर, 29 अप्रैल 2025। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा प्री-पॉलीटेक्निक टेस्ट (PPT-25) का आयोजन 01 मई 2025 को प्रातः 09:00 बजे से अपराह्न 12:15 बजे तक किया जाएगा। यह परीक्षा शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, धरमपुरा (केंद्र क्र. 02), जगदलपुर में संपन्न होगी।

परीक्षा में सम्मिलित होने वाले समस्त परीक्षार्थियों को वर्तमान वर्ष का प्रवेश पत्र अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा।

परीक्षा के सफल संचालन हेतु निम्न अधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है:

नोडल अधिकारी: डिप्टी कलेक्टर श्री मायानन्द चन्द्रा — मोबाइल: 99267-59295

सहायक नोडल अधिकारी: डिप्टी कलेक्टर श्री सत्येन्द्र कुमार बंजारे — मोबाइल: 78984-78891

समन्वयक: प्राचार्य, शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, धरमपुरा, डॉ. अनिल श्रीवास्तव — मोबाइल: 98274-91253

सहायक समन्वयक: सहायक प्राध्यापक, डॉ. अजय सिंह ठाकुर — मोबाइल: 70009-74126

परीक्षार्थियों से आग्रह है कि समय से पूर्व परीक्षा केंद्र पहुंचकर सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply