 जगदलपुर, 10 जुलाई 2025/


बस्तर की जनता के लिए खुशखबरी! कलेक्टर श्री हरिस एस के मार्गदर्शन में बस्तर जिले में डिजिटल युग की नई शुरुआत डिजिटल जन शिकायत निवारण पोर्टल “आमचो बस्तर” से हो गई है।

अब हर गांव, हर परिवार अपनी शिकायतें, माँग या सुझाव कहीं से भी आसानी से दर्ज कर सकेगा और उसकी प्रगति को रियल-टाइम में देख सकेगा।

 कैसे जुड़ें ‘आमचो बस्तर’ से?

✅ वेबसाइट पर जाएँ  amchobastar.in
✅ Google Play Store से ‘आमचो बस्तर’ ऐप डाउनलोड करें।
✅ गांव के ग्राम सचिवालय में QR कोड स्कैन कर शिकायत दर्ज करें।

 ‘आमचो बस्तर’ की खास बातें

✔ सेव ड्राफ्ट सुविधा — नेटवर्क नहीं है? कोई बात नहीं! पहले फॉर्म भरें, बाद में सबमिट करें।
✔ रियल टाइम ट्रैकिंग — आवेदन कहाँ पहुँचा? किस अधिकारी के पास है? समाधान कब होगा? सब कुछ पारदर्शी।
✔ जनदर्शन शिविर और राजस्व पखवाड़ा से लिंक — समाधान होगा पूरी जवाबदेही और समयबद्धता के साथ।
✔ डैशबोर्ड मॉड्यूल — राजस्व, ग्राम सचिवालय प्रबंधन, ब्लड बैंक मॉड्यूल, सब कुछ एक जगह।

 अब आपकी आवाज़ नहीं दबेगी!

अब आपको कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। भूमि, राजस्व, पेंशन, राशन, स्वास्थ्य या अन्य किसी भी सेवा से जुड़ी समस्या सीधे ‘आमचो बस्तर’ से प्रशासन तक पहुँचेगी और समय पर समाधान होगा।

✅ ‘आमचो बस्तर’ क्यों जरूरी?

 दूर-दराज गांवों तक टेक्नोलॉजी से जुड़ाव
 शासन और जनता के बीच पारदर्शी पुल
 शिकायतों का केंद्रीकृत और जवाबदेह निराकरण
 हर विभाग एक ही पोर्टल पर — सब एक क्लिक दूर!

 तो देर किस बात की? अभी जुड़िए — अपनी आवाज़ उठाइए!
 www.amchobastar.in
 ‘आमचो बस्तर’ ऐप डाउनलोड करें और अधिकार से समाधान पाएँ!

️ “हर गांव, हर आवाज़ — अब सीधे कलेक्टर तक!”
✍️ रिपोर्ट: ओम साहू
 WhatsApp चैनल से भी जुड़े रहें!

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply