
14 फरवरी 2026,जगदलपुर/आज बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य जी के निर्देश पर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के द्वारा जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले में शहीद हुए वीर जवानों को शहर के सिरहासर स्थित शहीद स्मारक में श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया।

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी रामशंकर राव,महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद,सुषमा सुता,अमरनाथ सिंह,वेंकट राव,व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेंद्र पटवा,अल्पसंख्यक अध्यक्ष रोजविन दास, यूंका शहर अध्यक्ष निकेत राज झा,एनएसयूआई अध्यक्ष शहर विशाल खंबारी,कमलेश पाठक, ललिता राव,नीतीश शर्मा,एस नीला,कमला भत्तरा,मनोज मंडावी,मोहसिन खान, हंसु नाग,देवांश दास, खीरेंद्र यादव,समीर कुमार आदि मौजूद रहे।
छत्तीसगढ़ पहट न्यूज़
संपादक–ऋषभ कुमार
मो.–6266449977