रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

भारतीय किसान यूनियन पदाधिकारियों द्वारा ज्ञापन दिया गया


भारतीय किसान यूनियन पदाधिकारियों एवं सदस्यों की मांग –तत्काल रिहाई कर उन्हें छोड़ा जाए

31 मार्च 2026, जगदलपुर/ आज दिनांक 30/03/2026 को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत जी को उड़ीसा के भुवनेश्वर में आयोजित किसान महापंचायत में शामिल होने जाते समय सर्किट हाउस में पुलिस द्वारा अनावश्यक रूप से रोककर गिरफ्तार किया गया, जो कि अत्यंत निंदनीय है।

आवेदन की छायाप्रति 👇


     इस कार्रवाई के विरोध में भारतीय किसान यूनियन टिकैत, जिला बस्तर के जिला अध्यक्ष रमेश गोयल जी के नेतृत्व में आज जगदलपुर कोतवाली थाना में आवेदन प्रस्तुत किया गया तथा जोरदार नारेबाजी करते हुए राकेश टिकैत जी की तत्काल रिहाई की मांग की गई।

भारतीय किसान यूनियन द्वारा चेतावनी:–

         यदि राकेश टिकैत जी की शीघ्र रिहाई नहीं की जाती है, तो कल दिनांक 31/03/2026 को छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में जेल भरो आंदोलन किया जाएगा तथा उड़ीसा की ओर कूच कर उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।


    इस दौरान संभागीय अध्यक्ष – शिवा स्वर्णकार, जी,जिलाअध्यक्ष – रमेश गोयल जी,जिला उपाध्यक्ष – अनिल सिंह जी,शुभम सिंह,संजय सिंह ठाकुर,रिकेश सिंह,  राजा,प्रमोद,धीरज ठाकुर,मानसिंह जी,रवि एवं अन्य किसान साथी इस दौरान मौजूद थे।

संपादक –ऋषभ कुमार

मो.–6266449977

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply