रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

26 अप्रैल 2026, जगदलपुर/ बस्तर जिले के थाना नगरनार पुलिस को पेट्रोल पंप लूट के मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने फरार आरोपी को महाराष्ट्र के मुंबई अलिबाग से गिरफ्तार किया है।

    जानकारी के अनुसार, बीते 6 फरवरी को धनपुंजी स्थित पेट्रोल पंप में कार्यरत गर्ल्स स्टाफ को नकली पिस्तौल दिखाकर आरोपी ने 18,662 रुपये लूट लिए थे और फरार हो गया था। मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।

   पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता के आधार पर आरोपी साजन उर्फ संजन कुमार (22 वर्ष) को अलिबाग, महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

    आरोपी के कब्जे से लूट की रकम में से 5,100 रुपये नगद, घटना में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल और एक विवो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया है। जांच में यह भी सामने आया कि उक्त मोटरसाइकिल को आरोपी ने पहले थाना कोतवाली क्षेत्र से चोरी किया था और नंबर प्लेट बदलकर लूट की घटना को अंजाम दिया था।

   पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई में थाना नगरनार पुलिस और साइबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply