रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

28 अप्रैल 2026, जगदलपुर / डिजिटल भारत के सशक्त निर्माण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल करते हुए विनायक गोयल ने मोबाइल ऐप के माध्यम से अपने परिवार की जनगणना प्रक्रिया स्वयं पूर्ण की। इस अवसर पर उन्होंने तकनीक आधारित जनभागीदारी को वर्तमान समय की आवश्यकता बताते हुए नागरिकों से भी इस डिजिटल माध्यम को अपनाने की अपील की।



विधायक विनायक गोयल ने कहा कि जनगणना केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह देश की विकास योजनाओं की मजबूत आधारशिला है। सटीक और समयबद्ध आंकड़े शासन को बेहतर नीतियाँ बनाने में मदद करते हैं, जिससे समाज के प्रत्येक वर्ग तक योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुँचता है।

उन्होंने आगे कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से जनगणना जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और त्वरित बनाया जा सकता है। स्वयं ऐप के जरिए जनगणना कर उन्होंने आमजन को यह संदेश दिया कि तकनीक का उपयोग कर हर नागरिक इस राष्ट्रीय अभियान में सहज रूप से अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकता है।

      विनायक गोयल ने नागरिकों से आग्रह किया कि वे जागरूक बनें और अपने परिवार की जानकारी मोबाइल ऐप के माध्यम से दर्ज कर इस अभियान को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के इस दौर में सक्रिय जनभागीदारी ही देश को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का सबसे प्रभावी माध्यम है, और जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में हर व्यक्ति का योगदान भविष्य के सशक्त भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply