रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

21 मई 2026, जगदलपुर।आज बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर के द्वारा राजीव भवन जगदलपुर में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री ‘आधुनिक भारत के शिल्पकार’ और भारत रत्न स्व.राजीव गांधी की सादगीपूर्ण पुण्यतिथि मनाई गई. इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य सहित कांग्रेस पदाधिकारियों,वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्व.राजीव गांधी के तैलचित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए देश के विकास में उनके योगदान को याद किया।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा स्व. राजीव गांधी जी ने 21वीं सदी के आधुनिक भारत की नींव रखी थी। देश में कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) क्रांति लाकर उन्होंने युवाओं को एक नई दिशा दी। आज डिजिटल इंडिया का जो स्वरूप हम देख रहे हैं, वह राजीव जी की ही दूरगामी सोच का परिणाम है। मतदान की आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष करना और पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करना उनके ऐतिहासिक कदम थे।उनके विचार और योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं।

नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी ने स्व.राजीव गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी, लेकिन सांप्रदायिक और हिंसक ताकतों के आगे कभी घुटने नहीं टेके। उनका बलिदान हमेशा देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।
इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी अंगद त्रिपाठी,हनुमान द्विवेदी,लता निषाद,चम्पा ठाकुर,महामंत्री अनुराग महतो,कोषाध्यक्ष रविशंकर तिवारी,कौशल नागवंशी, सुरेंद्र झा,वेंकट राव,एस नीला,महेश ठाकुर, मोहसिन खान,कमलेश पाठक,जस्टिन भवानी, योगेश पाणिग्रही,लोकेश नंदा, प्रदीप सेठिया सहित कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।