
3 नवंबर 2026, बलौदाबाजार। चार सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे पटवारियों और प्रशासन के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है।
प्रशासन द्वारा पटवारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष भागवत कश्यप सहित 100 से अधिक पटवारियों को निलंबित करने का आदेश व्हाट्सएप पर भेजे जाने के बाद आंदोलन और उग्र हो गया है।
पटवारियों का कहना है कि उन्हें अब तक निलंबन आदेश की आधिकारिक कागजी प्रति नहीं मिली है।
इस कार्रवाई से नाराज पटवारियों ने धरना स्थल पर आदेश की प्रतियां फाड़कर जला दीं और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।पटवारियों ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की चेतावनी भी दी है।