रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

जगदलपुर, 05 जून 2026/ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रकृति संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन के प्रति जन-जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से गुरुवार शाम सिंदूर वाटिका में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनजातीय गौरव वाटिका के सामने स्थित सिंदूर वाटिका में आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

      कार्यक्रम में सांसद बस्तर श्री महेश कश्यप, कलेक्टर श्री आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रतीक जैन ने पौधरोपण कर हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर  वन मंडलाधिकारी श्री उत्तम गुप्ता, अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल, वन विभाग के अन्य अधिकारियों और उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पर्यावरण प्रेमी एवं नागरिकों ने भी पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

        विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply