रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

खबरों को लेकर नाराज कलेक्टर महोदया ने पत्रकार से छिना लिया कलम मोबाईल 

12 जून 2026, कोंडागांव – कोंडागांव जिले के प्रेस प्रतिनिधियों ने महामहिम राष्ट्रपति, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के नाम एक ज्ञापन कोंडागांव एसडीएम को सौंपा है ज्ञापन के माध्यम से कहा कोण्डागांव जिले में प्रेस प्रतिनिधियों, श्रमजीवी पत्रकारों, मीडिया कर्मीयों के साथ किए जा रहे पक्षपात पूर्ण प्रशासनिक कार्यवाहियों को संज्ञान में लेकर प्रेस प्रतिनिधियों, श्रमजीवी पत्रकारों, मीडिया कर्मीयों की सुरक्षा हेतु ठोस एवं सकारात्मक कार्यवाही करते हुए, पुलिस एवं जिला प्रशासन को आवश्यक निर्देश देने निवेदन करते कहा कोण्डागांव जिले में प्रेस प्रतिनिधियों, श्रमजीवी पत्रकारों, मीडिया कर्मीयों के लिए निर्मित विषम परिस्थितियों की ओर माननीय महोदयों का ध्यान आकर्षित करने लिए यह ज्ञापन सद्भावना एवं विनम्रतापूर्वक प्रेषित किया जा रहा है।सर्व माननीय महोदय अवगत हों कि विभिन्न समाचार पत्रों, इलेक्ट्रॉनिक/प्रिंट मीडिया संस्थानों से जुड़े कोण्डागांव जिले के प्रेस प्रतिनिधि, श्रमजीवी पत्रकार, मीडिया कर्मी आदि जिला प्रशासन के जन सम्पर्क अधिकारी द्वारा शासन की योजनाओं का प्रशासन द्वारा किए जा रहे सकारात्मक कियान्वयन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा दिए जाने वाले खबरों को अपने संस्थानों में प्रकाशनार्थ भेजा जाकर प्रकाशित करवाने का कार्य किया जाता है। उपरोक्त खबरों के अलावा जिले के आमजनों को होने वाली समस्याओं के समधान से सम्बन्धित समाचारों को भी प्रकाशित किया जाता है।

आवेदन की प्रति 👇

    इसी क्रम में जिले में चल रहे अवैध गतिविधियों जैसे फलदार एवं इमारती पेडों की कटाई एवं अवैध परिवहन, रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन, अन्य प्रदेश के शराब को अवैध तरीके से बेचने, धान खरीदी में हुए करोड़ों रुपए के घोटाले, खुलेआम चल रहे जुआ सट्टा आदि के सामने आने पर भी खबरों का प्रकाशन किया जाता है। ऐसे खबरों के प्रकाशन के बाद जिला व पुलिस प्रशासन के द्वारा कुछ मामलों को संज्ञान में लिया जाकर कार्रवाई की जाती है, तो कुछ मामलों को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया जाता है।ऐसे ही जिले में कार्यरत प्रेस प्रतिनिधि,श्रमजीवी पत्रकार, मीडिया कर्मी के संज्ञान में ऐसे भी कई मामले आते हैं. जिसमें महिला अपराध से पीड़ित कई महिलाओं एवं एस.सी. व एस.टी.वर्ग के प्रताड़ित पीडितों के द्वारा दिए गए आवेदनों पर जिला एवं पुलिस प्रशासन कई माह से लेकर सालों तक एफ.आई.आर.तक दर्ज नहीं करते. कार्रवाई करना तो दूर की बात है।

लेकिन वहीं गड़बड़ी सम्बन्धी लगने वाले समाचारों से परेशान और असंवैधानिक कार्य से जुड़े व्यक्ति जैसे ही किसी प्रेस प्रतिनिधि, श्रमजीवी पत्रकार, मीडिया कर्मी के विरुद्ध झूठा शिकायत करता है. वैसे ही जिला व पुलिस प्रशासन, गड़बड़ी सम्बन्धी लगने वाले समाचारों से परेशान और असंवैधानिक कार्य से जुड़े व्यक्ति के झूठी शिकायत को भी पूरी तरह गम्भीरता से लेते हैं और न केवल एफ.आई.आर. दर्ज करते हैं, बल्कि अन्य कार्यों को छोड़कर प्रेस प्रतिनिधि, श्रमजीवी पत्रकार, मीडिया कर्मी को किसी आतंकवादी की तरह खोजने और गिरफ्तार करने के प्रयास में नजर आते हैं। जिस कारण से जिले के अधिकांश प्रेस प्रतिनिधि, श्रमजीवी पत्रकार, मीडिया कर्मी परेशान हैं, भयभीत हैं।

ऐसा ही एक मामला विगत दिनों तब सामने आया जब कोण्डागांव कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना द्वारा समाचार कवरेज के दौरान एक प्रेस प्रतिनिधि को सार्वजनिक रूप से जलील करने के साथ ही उसके मोबाईल एवं कलम तक को जप्त करके पुलिस अधीक्षक को अपने कार्यालय में बुलवाकर गिरफ्तार करवा दिया गया। मले उक्त प्रेस प्रतिनिधि के विरुद्ध कोई आपराधिक मामला दर्ज हो लेकिन कलेक्टर महोदय के उपरोक्त कृत्य से प्रशासनिक दुर्भावना जाहिर होता है। कोण्डागांव जिले में प्रेस प्रतिनिधियों, श्रमजीवी पत्रकारों, मीडिया कर्मीयों के साथ किए जा रहे पक्षपात पूर्ण प्रशासनिक कार्यवाहियों को संज्ञान में लेकर प्रेस प्रतिनिधियों, श्रमजीवी पत्रकारों, मीडिया कर्मीयों की सुरक्षा हेतु ठोस एवं सकारात्मक कार्यवाही करते हुए, पुलिस एवं जिला प्रशासन को आवश्यक निर्देश देने का निवेदन किया है।ज्ञापन सौंपने के दौरान वरिष्ठ पत्रकार शैलेश शुक्ला,पूनम मानिकपुरी, गिरीश जोशी, विजय साहू, संजय सोनपिपरे, मनोज शर्मा,रितेश पटेल शामिल रहे।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply