रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

22 जून 2026, जगदलपुर/ कांग्रेस पार्टी आईटी सेल प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही ने बस्तर के हजारों किसानों को पीएम किसान योजना का लाभ नहीं दिये का आरोप लगाया है और कहा है बारंबार कृषि विभाग बायोमेट्रिक सहित अन्य जरूरी कार्यों के लिए किसानों को परेशान कर रहा है।

      पानीग्राही ने कहा कि 20 जून 2026 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल से डीबीटी माध्यम से यह राशि जारी किया। पानीग्राही ने कहा कि बस्तर में पीएम किसान योजना में 13 हजार 5 सौ 14 किसान  पंजीकृत हैं और तकनीकी खामियों का हवाला देते हुए लगभग एक हजार से ज्यादा किसानों का एक वर्षों से भुगतान रोक दिया गया है जबकि एक वर्ष पूर्व ही कृषि विकास विभाग के मैदानी कर्मचारियों ने  घर-घर जाकर या विभिन्न माध्यमों से सूचित कर पु:न त्रुटियों का पंजीकरण कराया किंतु उसके बावजूद भी एक वर्ष से यह राशि नहीं मिल रहा है।

        किसानों को पीएम किसान योजना की राशि नहीं मिलने पर मैदानी कर्मचारियों को खरी खोटी सुननी पड़ रहा है। यह सिर्फ बस्तर जिले के ही नहीं बल्कि बस्तर संभाग के हजारों किसानों के साथ विश्वासघात है।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply

You missed