रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

10 जुलाई 2026, बीजापुर / इंद्रावती टाइगर रिजर्व, बीजापुर के पासेवाड़ा वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम नेतीवाड़ा में बाघ के शिकार से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है।
03 जुलाई को इंद्रावती टाइगर रिज़र्व से दो बाघ शिकार मामले में 07 आरोपियों को पहले किया जा चुका है गिरफ्तार, मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी।
जांच में लापरवाही पाए जाने पर रेंजर, डिप्टी रेंजर, संरक्षित बीट पेनगुंडा के वनरक्षक विश्वनाथ मांझी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
आदेश के अनुसार, जांच दल ने ग्राम नेतिवाड़ा में दो वन्यप्राणियों संभावित बाघ के अपघटित अवशेष, एक बाघ की खाल, नाखून, दांत और मूंछ बरामद किए थे।
मामले की जांच में वनरक्षक की शासकीय कार्यों के प्रति घोर लापरवाही तथा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना सामने आने पर यह कार्रवाई की गई।