रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

10 जुलाई 2026, राजनगर। ग्राम पंचायत राजनगर के वार्ड पंच जुगल कश्यप ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों, विशेष रूप से ऐसे बच्चों जिनके माता या पिता का निधन हो चुका है, उन्हें स्कूल बैग, कॉपी और पेन वितरित किए।



इस अवसर पर जुगल कश्यप ने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को पढ़ाई के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना समाज का दायित्व है। उन्होंने सभी बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने माता-पिता तथा गांव का नाम रोशन करने की अपील की।



स्कूल बैग, कॉपी और पेन पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। अभिभावकों और ग्रामीणों ने जुगल कश्यप के इस मानवीय और प्रेरणादायी कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ जरूरतमंद बच्चों का मनोबल भी बढ़ाते हैं।



ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक कार्य लगातार होते रहेंगे, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply