रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

जगदलपुर / 11.07.2026
कोतवाली जगदलपुर पुलिस की बदमाशों पर लगातार कार्यवाही
📌 प्रार्थी से मारपीठ कर मोबाइल और पैसे लुट करने वाले पनारा पारा निवासी आदतन बदमाश अनिल बघेल को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
📌 पूर्व में आरोपी अनिल बघेल NDPS एक्ट के मामले में भी जा चुका है जेल।
📌 प्रार्थी से लुट किए मोबाइल कीमती 10,000 रुपए किए बरामद
📌 न्यायालय पेश कर भेजा गया जेल
📌नाम आरोपी – अनिल कुमार बघेल पिता स्व. मिट्ठु राम बघेल उम्र 30 वर्ष जाति भतरा निवासी पनारा पारा लालबहादुर शास्त्री स्कुल के पीछे जगदलपुर, थाना कोतवाली जिला बस्तर छ.ग.
पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में पानरपारा निवासी आरोपी अनिल बघेल द्वारा प्रार्थी से मोबाइल और पैसे लूटने वाले आदतन बदमाश को गिरफ्तार कर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।
ज्ञात हो कि थाना कोतवाली में प्रार्थी रोशन, निवासी मेटगुड़ा जगदलपुर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 29/06/26 को आसना से पनारापारा की आ रहा था कि स्कूल के पास खड़ा अनिल बघेल द्वारा तू यहां कैसे खड़ा है करके गाली गलौच कर हाथ झापड़ से मारपीठ कर एक रियलमी कंपनी का मोबाइल कीमती 10,000/ और 1500 नगदी जेब से निकाल कर लुट कर भाग गया है कि रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लेकर वरिष्ठ अधिकारियों पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा के दिशानिर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार धोत्रे के पर्यवेक्षण में नगर निरीक्षक लीलाधर राठौर के नेतृत्व में आरोपी अनिल बघेल को मुखबिर सूचना की मदद से मिलने पर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर प्रार्थी रोशन के साथ मारपीठ कर एक रियलमी कंपनी का मोबाइल और नगदी रकम 1500 रुपए लूटना स्वीकार करने पर रियलमी कंपनी मोबाइल को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया, आरोपी द्वारा अपराध धारा स्वीकार करने आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने से आरोपी को दिनांक 11.07.26 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया जिसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी-
निरीक्षक – लीलाधर राठौर
उनि. – प्रमोद ठाकुर, अरुण मरकाम,
PSI- भूपेंद्र पैकरा
सउनि – बिजेंदर सिग,
प्र आर- विनोद चांदने,
आरक्षक – रंगलाल खरे, केशव चंद्रा , बलराम ,
म. आर.- रीना अनंत,