रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

गुरु पूर्णिमा समारोह का सफल आयोजन
29 जुलाई 2026, जगदलपुर / आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सेजेस में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य महोदया ने गुरु के महत्व पर अपने प्रेरणादायक विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को गुरु के प्रति सम्मान, अनुशासन एवं आदर बनाए रखने का संदेश दिया।
इस अवसर पर कक्षा 11वीं की छात्राएँ भारती पांडेय एवं निहारिका यादव तथा कक्षा 10वीं की छात्रा सृष्टि ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए। सभी वक्ताओं ने गुरु को ज्ञान, संस्कार एवं जीवन का मार्गदर्शक बताते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
कार्यक्रम में संस्कृत व्याख्याता हिरवानी मैडम ने गुरु-शिष्य परंपरा पर प्रकाश डालते हुए भारतीय संस्कृति में गुरु के सर्वोच्च स्थान का महत्व समझाया।
अंत में संस्था प्रमुख आदरणीय स्नेहलता दीवान मैडम ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में सभी विद्यार्थियों को गुरुजनों का सम्मान करने तथा उनके बताए मार्ग पर चलकर जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का समापन सभी गुरुजनों को तिलक लगा कर सम्मान एवं आभार व्यक्त करते हुए किया गया। कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक प्रभारी पायल पांडे ने किया है।