रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

29 जुलाई 2026, ललितपुर- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव उत्तर प्रदेश के ललितपुर में हुए सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उनकी कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से उन्हें तत्काल सीएचसी तालबेहट ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि हादसे के समय किरण देव अपने परिवार के साथ यात्रा पर थे। फिलहाल उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर विस्तृत मेडिकल बुलेटिन का इंतजार है।
घटना से भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में चिंता का माहौल है।
नोट – अधिकृत जानकारी प्राप्त होते ही समाचार को अपडेट किया जाएगा।