रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

30 जुलाई 2026, सारंगढ़-बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में उफनते लाट नाला में बही कार और उसमें सवार पूर्व सरपंच दंपती की तलाश आखिरकार चार दिन बाद पूरी हो गई।

बुधवार को लगातार चले कठिन रेस्क्यू अभियान के बाद एनडीआरएफ (NDRF), एसडीआरएफ (SDRF), डीडीआरएफ (DDRF), पुलिस, स्थानीय ग्रामीणों और पंजाब से आई गोताखोर टीम ने नाले में डूबी कार को खोज निकाला।

कार के भीतर ग्राम घोटला बड़े के पूर्व सरपंच देवनारायण पटेल और उनकी पत्नी के शव मिले। इस दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply