रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

30 जुलाई 2026,भानुप्रतापपुर। शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला भानुप्रतापपुर के होनहार छात्र कृष दर्रो ने अपनी खेल प्रतिभा से नगर का नाम रोशन किया है। कृष का चयन राज्य स्तरीय अंडर-17 ड्यूज बॉल शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उनके चयन से विद्यालय परिसर के साथ-साथ पूरे नगर में हर्ष का माहौल है।


प्रतिभा और मेहनत का मिला फल
कृष दर्रो ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर राज्य टीम में जगह बनाई। उनकी तकनीक, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण की शिक्षकों और कोचों ने भी सराहना की।

स्कूल में हुआ स्वागत, मुंह मीठा कराया
कृष की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य श्री पी. आर. भारद्वाज ने छात्र को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर खेल शिक्षक  बुधियारिन कुमेटी,  गिरवर कुलदीप, एकांत चौहान, सर्वेश गुप्ता, भागीरथी नायक सहित समस्त शिक्षकों और सहयोगियों ने कृष को बधाई दी। सभी ने कहा कि कृष की मेहनत अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

क्षेत्रवासियों ने दी शुभकामनाएं
विद्यालय परिवार, सहपाठियों और क्षेत्रवासियों ने कृष दर्रो को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए ढेरों शुभकामनाएं दी हैं। सभी को उम्मीद है कि कृष राज्य स्तर पर भी अपना और क्षेत्र का नाम ऊंचा करेंगे।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply