रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

बीजापुर, 1 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष  लोकेश कांवड़िया ने अपने दो दिवसीय बीजापुर प्रवास के दौरान जिला कार्यालय में समीक्षा बैठक लेकर दिव्यांगजनों के आर्थिक सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से समय पर ऋण अदायगी करने का आग्रह करते हुए बताया कि नियमित भुगतान करने वाले हितग्राहियों को अनुदान एवं अन्य राहतों का लाभ मिलता है तथा भविष्य में अधिक राशि का ऋण प्राप्त करने की भी सुविधा मिलती है।

कांवड़िया ने दिव्यांगजनों को कौशल प्रशिक्षण, स्वरोजगार और बाजार उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का उद्देश्य उन्हें आत्मनिर्भर बनाकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने अन्य जिलों में सफलतापूर्वक स्वरोजगार कर रहे दिव्यांगजनों के उदाहरण प्रस्तुत कर जिले के हितग्राहियों को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कलेक्टर  विश्वदीप ने कहा कि जिले का कोई भी पात्र दिव्यांगजन शासन की योजनाओं से वंचित न रहे, यह जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशासन निरंतर प्रयासरत है।

बैठक में प्रबंधक  पंकज वर्मा ने दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम द्वारा संचालित विभिन्न ऋण एवं स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों से इन योजनाओं का लाभ लेने का आग्रह किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नम्रता चौबे, अपर कलेक्टर एवं उप संचालक समाज कल्याण  भूपेन्द्र अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर  जागेश्वर कौशल, जिला स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में दिव्यांगजन एवं हितग्राही उपस्थित रहे।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply