रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

15 अगस्त 2026, जगदलपुर/ छत्तीसगढ़ पुलिस की फ्लैगशिप पहल ‘साइबर जागृति अभियान’ का आज बस्तर में शुभारंभ किया गया। यह अभियान 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक सात सप्ताह चलेगा और इसका समापन गांधी जयंती के अवसर पर होगा। प्रत्येक सप्ताह साइबर अपराधों से जुड़े अलग-अलग विषयों पर केंद्रित रहेगा।



इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बस्तर शलभ कुमार सिन्हा ने प्रेस वार्ता के माध्यम से मीडिया प्रतिनिधियों को अभियान की रूपरेखा एवं उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने साइबर अपराधों से बचाव, जागरूकता एवं अनुपालन से जुड़े मीडिया के प्रश्नों के उत्तर भी दिए।



प्रेस वार्ता में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर, सिटी एसपी सुमित कुमार, साइबर टीम के सभी सदस्य , राजपत्रित अधिकारी एवं बस्तर पुलिस के अधिकारी उपस्थित रहे।

साइबर अपराधों के विरुद्ध जागरूकता में मीडिया की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए उसे अभियान का प्रमुख साझेदार बनाया गया। इस अवसर पर ‘साइबर जागृति की एक सेल्फी’ अभियान का भी शुभारंभ किया गया, जिसका उद्देश्य नागरिकों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक कर अभियान से जोड़ना है।

बस्तर पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने, अपनी व्यक्तिगत एवं वित्तीय जानकारी साझा न करने तथा साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहकर सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने की अपील की।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply