रिपोर्ट– जय शंकर पांडे

राष्ट्रगान के साथ संविधान, लोकतंत्र एवं देश की एकता-अखंडता की रक्षा का लिया संकल्प
15 अगस्त 2026, जगदलपुर। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के गौरवपूर्ण अवसर पर आज गोलबाजार चौंक स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष व संभाग मुख्यालय जगदलपुर स्थित राजीव भवन में बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा गरिमामय कार्यक्रम में बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष श्री सुशील मौर्य ने वरिष्ठ कांग्रेसजनों, कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया और उसे सलामी दी।ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। उपस्थित कांग्रेसजनों ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं महान राष्ट्रनायकों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए उन्हें नमन किया।इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने देश की लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक परंपराओं को मजबूत बनाए रखने तथा संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक सद्भाव और देश की एकता एवं अखंडता की रक्षा के लिए अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम के दौरान बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष श्री प्रेमशंकर शुक्ला ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज जी के संदेश का वाचन किया। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के संदेश को उपस्थित कांग्रेसजनों तक पहुंचाते हुए स्वतंत्रता दिवस के महत्व, देश की लोकतांत्रिक विरासत तथा स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को स्मरण किया।

समारोह को संबोधित करते हुए शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री सुशील मौर्य ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि देश की आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले वीर सपूतों को याद करने और उनके सपनों के भारत के निर्माण का संकल्प लेने का अवसर है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी हमें लंबे संघर्ष, त्याग और बलिदान के बाद प्राप्त हुई है। संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करते हुए देश की एकता, अखंडता एवं भाईचारे को मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर आज तक देश के लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान और सामाजिक समरसता की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। आज आवश्यकता है कि हम सभी स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को आत्मसात करते हुए देश और समाज के हित में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करें।

पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए गर्व, सम्मान और आत्ममंथन का अवसर है। देश की आजादी हमें असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान से मिली है। आज हम उन सभी वीर सपूतों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता का वास्तविक अर्थ तभी सार्थक होगा, जब देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार, सम्मान और न्याय मिले। हमारे संविधान ने प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक अधिकार प्रदान किए हैं। इसलिए संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
जैन ने कहा कि आज देश के सामने सामाजिक सद्भाव,भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाए रखने की बड़ी जिम्मेदारी है। हमें महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल, डॉ. भीमराव अंबेडकर सहित स्वतंत्रता आंदोलन के सभी महानायकों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश को मजबूत और समृद्ध बनाने की दिशा में कार्य करना चाहिए। उन्होंने सभी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि देश के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम के संघर्ष और वीर शहीदों के बलिदान को स्मरण करने का पवित्र अवसर है। देश की आजादी के लिए लाखों लोगों ने वर्षों तक संघर्ष किया और अनेक वीरों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया। उनके त्याग के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में सम्मान और अधिकार के साथ जीवन जी रहे हैं।उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम से हमें एकता, भाईचारे, त्याग और लोकतांत्रिक मूल्यों की प्रेरणा मिलती है। आज आवश्यकता है कि हम इन मूल्यों को अपने जीवन में उतारें और समाज में आपसी सद्भाव एवं शांति को मजबूत करें। संविधान हमारे लोकतंत्र की आत्मा है और इसकी रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।
इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी राजकुमार झा,संतोष यादव,उदयनात जेम्स,सुरेंद्र झा,हनुमान द्विवेदी,अंगद त्रिपाठी,पूर्व महापौर जतिन जायसवाल,पूर्व सभापति कविता साहू, जिला उपाध्यक्ष अतिरिक्त शुक्ला, वीरेंद्र परिहार,महामंत्री अभिषेक नायडू, सुभाष गुलाटी,नीतीश शर्मा, सुषमा सुता,कोषाध्यक्ष रविशंकर तिवारी,सेवादल कौशल नागवंशी,महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद,ब्लॉक अध्यक्ष बलराम यादव,सूर्यापानी,यूंका अध्यक्ष निकेत राज झा, अल्पसंख्यक अध्यक्ष रोजविन दास,व्यापार प्रकोष्ठ राजेंद्र पटवा,ललिता राव,एम वेंकट राव,अपर्णा बाजपेई,बालेश दुबे, लखेश्वर कश्यप,विजेन्द्र ठाकुर,चंद्रभान झाड़ी, मीडिया प्रभारी शादाब अहमद,पार्षद रामकृष्ण तिवारी,अफरोज बेगम,विक्की निषाद,सलीम जाफर अली,मोहसिन खान,माही श्रीवास्तव,कमला भत्तरा आदि मौजूद रहे।