रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

वंदे मातरम् गीत अपमान के विरोध में भाजयुमो ने निकाला मशाल जुलूस

राष्ट्रगीत का अपमान नही सहेगा हिंदुस्तान – भाजयुमो

16 अगस्त 2026, जगदलपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय मुख्यालय में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के कथित अपमान के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बस्तर के सदस्यों द्वारा जगदलपुर में आक्रोश एवं विरोध स्वरूप मशाल जुलूस निकाला गया।



भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्यों द्वारा कोतवाली चौक से मशाल जुलूस का आयोजन प्रारंभ किया गया,जो शहर के मेन रोड मार्ग से गुजरते हुए माँ दंतेश्वरी मंदिर के समीप समाप्त हुआ। इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने हाथों में मशाल लेकर राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सम्मान और राष्ट्र की अस्मिता के समर्थन में नारे लगाए।

कार्यकर्ताओं ने ‘वंदे मातरम् का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ अपना विरोध दर्ज कराया।
बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता के संघर्ष, त्याग और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। ऐसे राष्ट्रगीत का किसी भी मंच पर अपमान देशवासियों की भावनाओं को आहत करने वाला है।

भाजपा जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डे ने कहा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा किए गए इस कृत्य की जितनी निंदा की जाए, कम है। राष्ट्र के गौरव और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग से जुड़े प्रतीकों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।  युवा मोर्चा ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रगौरव और राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान के विषय पर किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

महापौर संजय पांडे ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के ऐसे पावन अवसर पर एक बार फिर कांग्रेस पार्टी के नेताओ द्वारा ऐसे कृत्य कर देश विरोधी मानसिकता का परिचय दिया है। राष्ट्रगीत का अपमान नही सहेगा अब हिंदुस्तान।

मशाल जुलूस में बस्तर सांसद महेश कश्यप, महापौर संजय पांडे,भाजपा जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डे,आर्येन्द सिंह आर्य,रजनीश पाणिग्राही, परिस बेसरा, श्री निवास मिश्रा,अविनाश श्रीवास्तव, राजेन्द्र बाजपेयी,रोहित त्रिवेदी, मनोहर दत्त तिवारी,रणजीत पांडे,प्रकाश झा,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिलाष यादव सहित भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply