रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

बीजापुर 18 अगस्त 2026- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभर में उल्लास महाचौपाल, उल्लास रैली एवं उल्लास शपथ का आयोजन किया गया।

कलेक्टर एवं जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के अध्यक्ष विश्वदीप के निर्देश तथा सीईओ जिला पंचायत एवं उपाध्यक्ष नम्रता चौबे के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों को साक्षरता के प्रति जागरूक किया गया।

ध्वजारोहण के पश्चात विभिन्न ग्रामों में आयोजित कार्यक्रमों से साक्षरता का संदेश गांव-गली तक पहुंचा और असाक्षरों को साक्षर बनने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी एवं सदस्य सचिव राजेश पाण्डेय सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।