रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

18 अगस्त 2026, जगदलपुर /आज बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के निर्देश पर बस्तर जिला महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष लता निषाद के नेतृत्व में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्रा के साथ हुए अनाचार की घटना की सुरक्षा व्यवस्था एवं निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर बस्तर कलेक्टर के नाम अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।
इस दौरान महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष लता निषाद ने ज्ञापन के माध्यम से की धरमपुरा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में घटी अस्यत दुर्भाग्यपूर्ण एवं गंभीर घटना की विद्यालय के 55 वर्षीय कला शिक्षक (आर्ट टीचर) द्वारा कक्षा 10वी की छारा के साथ अनाचार किए जाने का मामला सामने आया है। अभिभावक की शिकायत पर FIR दर्ज कर आरोपी कि भी गिरफ्तारी हो चुकी है, जो कि पुलिस प्रशासन का त्वरित कदम है, किंतु यह घटना आवासीय विद्यालयों में बालिकाओं की सुरक्षा पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करती है।शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययनरत बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा इस घटना की गहराई से जांच हेतु बस्तर जिला महिला कांग्रेस आपसे निम्नलिखित प्रमुख बिंदुओं पर तत्काल कार्रवाई की मांग करती है।
1-निष्पक्ष साइकोलॉजिकल काउंसलिंग (मनोवैज्ञानिक परामर्श) विद्यालय के सभी छात्र एवं छात्राओं किसी स्वतंत्र विशेषज टीन/साइकोलॉजिस्ट के माध्यम से गोपनीय एवं निष्पक्ष काउंसलिंग कराई जाए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि उक्त आरोपी शिक्षक द्वारा किसी अन्य छात्रा के साथ ऐसा दुव्यंर्व्यवहार तो नहीं किया गया है।
2-संपूर्ण परिसर में CCTV कवरेज एवं नियमित निगरानी:- नवोदय विद्यालय के पूरे परिसर (विशेषकर बालासरूम, कॉरिडोर और सार्वजनिक क्षेत्रों) में उच्च गुणवत्ता वाले CCTV कैमरे लगाए जाएं तथा उनकी लाइव एवं रिकॉर्डड फुटेज की नियमित समयावधि में प्रशासनिक स्तर पर निगरानी की व्यवस्था की जाए।
3-अन्य स्टाफ की पृष्ठभूमि एवं आचरण जांचः- विद्यालय में कार्यरत अन्य सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों के आचरण की गहन जांच की जाए, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि कोई अन्य व्यक्ति इस प्रकार के घिनौने या संदिग्ध कृत्यों में संलिप्त न हो।
4-महिला सुरक्षा समिति एवं पारदर्शी शिकायत प्रणालीः विद्यालय परिसर में एक सक्रिय ‘महिला उत्पीडन निवारण समिति एवं बाल सुरक्षा समिति का गठन कर उसका संपर्क नंबर परिसर में स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया जाए, जिससे छात्राएं बिना किसी भय के अपनी बात रख सकें।
5-सुरक्षा ऑडिट एवं नियमित प्रशासनिक निरीक्षणः जिले के सभी आवासीय एवं गैर-आकाशीय विद्यालयों में महिला अधिकारियों की टीम द्वारा नियमित एवं औचक निरीक्षण (सुरक्षा ऑडिट) कराया जाए।
शहर अध्यक्ष महिला कांग्रेस लता निषाद ने आगे कहा बस्तर की बेटियाँ सुरक्षित वातावरण में शिक्षा प्राप्त कर सकें, इसके लिए महिला कांग्रेस अपेक्षा करती है कि उपरोक्त मांग पर प्राथमिकता से त्वरित एवं कठोर कार्यवाही करेंगे।
इस दौरान पूर्व सभापति नगर निगम कविता साहू, एनएसयूआई अध्यक्ष विशाल खंबारी,अपर्णा बाजपेयी,एस नीला, माही श्रीवास्तव,कमला भत्तरा, गौरी आदि मौजूद रहे।