रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

18 अगस्त 2026, दुर्ग। जिले के नंदिनी नगर थाना क्षेत्र में महिला पर बैटरी में पाए जाने वाले केमिकल का छिड़काव कर गंभीर रूप से घायल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और केमिकल से भरा डिब्बा जब्त किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।