रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

23 अगस्त 2026, बिलासपुर। जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में एक नवजात शिशु के लावारिस हालत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सिल्ली मोड़ के पास पुल के नीचे एक नवजात बच्चा पड़ा हुआ मिला।
राहगीरों ने जब बच्चे को देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात को सुरक्षित अपने कब्जे में लिया। जानकारी के अनुसार सिल्ली मोड़ के पास स्थित पुल के नीचे कुछ लोगों की नजर एक नवजात बच्चे पर पड़ी।
बच्चा अकेला पड़ा हुआ था और आसपास कोई परिजन मौजूद नहीं था। राहगीरों ने मानवता दिखाते हुए इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बच्चे की स्थिति की जांच की और उसे तत्काल इलाज के लिए रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।