रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

23 अगस्त 2026 , सरगुजा। सीतापुर थाना क्षेत्र में हुई करीब एक करोड़ रुपये की ज्वेलरी उठाईगिरी के मामले में सरगुजा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
पुलिस ने मामले में शामिल एक आरोपी को ओडिशा के गंजाम जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी संगठित गिरोह के साथ मिलकर उठाईगिरी की वारदात को अंजाम देता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10 हजार रुपये नगद भी बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस पहले ही करीब 46 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण बरामद कर चुकी है। पुलिस अब घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी विश्लेषण और दूसरे राज्यों की पुलिस से समन्वय के जरिए जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।