रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

25 अगस्त 2026, सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है।

जिला बल, डीआरजी और बस्तर फाइटर्स की संयुक्त टीम ने भेज्जी थाना क्षेत्र के जंगल और पहाड़ी इलाके में सर्चिंग के दौरान नक्सलियों के एक बड़े डंप का पता लगाया है। डंप से ऑटोमेटिक एवं देशी हथियारों के साथ बड़ी मात्रा में जिंदा कारतूस, बीजीएल सेल, विस्फोटक सामग्री, नक्सली वर्दी और दैनिक उपयोग का सामान बरामद किया गया है।

बरामदगी के बाद क्षेत्र में तलाशी अभियान और तेज कर दिया गया है।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply