रिपोर्ट– जय शंकर पांडे

ज्ञानेश्वर, कशिश नेताम और पूर्वी वाचम की सफलता से विद्यालय और जिले में खुशी की लहर

बीजापुर, 25 अगस्त 2026। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भैरमगढ़ के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले को गौरवान्वित किया है। विद्यालय के ग्यानेश्वर, कशिश नेताम एवं पूर्वी वाचम ने NEET परीक्षा में सफलता हासिल कर अपनी प्रतिभा और मेहनत का परिचय दिया है।



एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों का संचालन आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किया जाता है। जनजातीय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने, उनकी प्रतिभा को निखारने तथा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने के उद्देश्य से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण, मार्गदर्शन एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

मेहनत और मार्गदर्शन से मिली सफलता

सफल विद्यार्थियों ने नियमित अध्ययन, कठिन परिश्रम और शिक्षकों के मार्गदर्शन के बल पर NEET जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय में हर्ष का माहौल है। शिक्षकों, अभिभावकों और आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

इन विद्यार्थियों की सफलता यह साबित करती है कि उचित मार्गदर्शन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और दृढ़ संकल्प के साथ जनजातीय क्षेत्र के विद्यार्थी भी राष्ट्रीय स्तर की कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में अपनी पहचान बना सकते हैं।

अन्य विद्यार्थियों के लिए बने प्रेरणास्रोत

ज्ञानेश्वर, कशिश नेताम और पूर्वी वाचम की उपलब्धि जिले में जनजातीय शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सफलता के रूप में देखी जा रही है। उनकी सफलता से क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरणा मिलेगी।

आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग एवं एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भैरमगढ़ ने सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply