रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

26 अगस्त 2026, बकावंड/ रक्तदान महादान के संदेश को जन-जन , खासकर युवा तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करीतगांव बकावंड बस्तर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई  स्वयंसेवकों द्वारा व्यापक जन जागरूकता  अभियान चलाया जा रहा है।

रक्तदान शिविर का आयोजन दिनांक 30 अगस्त 2026, दिन रविवार को  प्रातः 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करीतगांव बकावंड बस्तर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा किया जा रहा है।

👉 अभियान के अंतर्गत ग्राम धोबीगुड़ा, मालगाँव, ईरीकपाल, करीतगाँव, गुमडेल, कुरुषपाल,परउगुड़ा,कोहकापाल,तारागुड़ा, जूनावनी, उलनार, लिटीगुड़ा, उडीयापाल एवं तारापुर सहित आसपास के ग्रामों में घर-घर संपर्क कर लोगों को रक्तदान के महत्व के बारे में जानकारी दी जा रही है। सभी ग्रामों के सरपंचों के भरपूर सहयोग तथा ग्राम सभा के माध्यम से भी ग्रामीणों को रक्तदान के लिए प्रेरित एवं आमंत्रित किया गया। प्रत्येक ग्राम के शाला के शिक्षकों को भी रक्तदान करने हेतु आमंत्रित किया गया।

👉 इस जन जागरूकता अभियान में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों की विशेष भूमिका रही। स्वयंसेवकों ने हर गाँव के पारा, मोहल्ले ,बैठक स्थल, दुकानें एवं चौक चौराहों पर जाकर रक्तदान करने के लिए नारे लगाए एवं युवाओं प्रेरित किया, युवाओं के रक्तदान की विवेचना की,

👉 स्वयंसेवको ने स्वस्थ युवाओं से पूछा :-

“आपकी उम्र क्या हैं? आपने अंतिम बार रक्तदान कब किया? आपका ब्लड ग्रुप क्या हैं? यदि आप पहली बार रक्तदान कर रहे हैं तो आपका स्वागत हैं।”* राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर इच्छुक एवं शिक्षित रक्तदाताओं के नाम, मोबाइल नंबर एवं रक्त समूह की जानकारी संकलित कर सुनिश्चित किया तथा उन्हें निर्धारित तिथि एवं समय पर रक्तदान शिविर में उपस्थित होने के लिए प्रेरित एवं आमंत्रित किया।

इस पूरे अभियान को सफल बनाने का पूर्ण श्रेय धोबीगुडा से तारापुर के समस्त सरपंच एवं ग्राम ग्रामवासियों के योगदान का हैं, जिससे युवा रक्तदान करने के लिए इच्छुक एवं उत्साहित हैं। रक्तदान शिविर के लिए सफल मार्गदर्शन संस्था के प्राचार्य,समस्त शिक्षकगण, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी, सहायक कार्यक्रम अधिकारी का हैं,  एवं रक्तदान तिथि के अंतिम क्षण तक समस्त स्वयंसेवक सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। समस्त स्वयंसेवक व्हाट्सएप एवं स्टेटस के माध्यम से समस्त ग्रामवासियों को सूचना साझा कर रहे हैं।

आयोजकों ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे आगे बढ़कर रक्तदान करें और किसी जरूरतमंद का जीवन बचाने में अपना अमूल्य योगदान दें।

आपने अंतिम बार रक्तदान कब किया?

आपका ब्लड ग्रुप क्या हैं?

यदि आप पहली बार रक्तदान कर रहे हैं तो आपका स्वागत हैं।”

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर इच्छुक एवं शिक्षित रक्तदाताओं के नाम, मोबाइल नंबर एवं रक्त समूह की जानकारी संकलित कर सुनिश्चित किया तथा उन्हें निर्धारित तिथि एवं समय पर रक्तदान शिविर में उपस्थित होने के लिए प्रेरित एवं आमंत्रित किया।

इस पूरे अभियान को सफल बनाने का पूर्ण श्रेय धोबीगुडा से तारापुर के समस्त सरपंच एवं ग्राम ग्रामवासियों के योगदान का हैं, जिससे युवा रक्तदान करने के लिए इच्छुक एवं उत्साहित हैं। रक्तदान शिविर के लिए सफल मार्गदर्शन संस्था के प्राचार्य,समस्त शिक्षकगण, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी, सहायक कार्यक्रम अधिकारी का हैं,  एवं रक्तदान तिथि के अंतिम क्षण तक समस्त स्वयंसेवक सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। समस्त स्वयंसेवक व्हाट्सएप एवं स्टेटस के माध्यम से समस्त ग्रामवासियों को सूचना साझा कर रहे हैं।

आयोजकों ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे आगे बढ़कर रक्तदान करें और किसी जरूरतमंद का जीवन बचाने में अपना अमूल्य योगदान दें।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply