रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

26  अगस्त 2026, रायपुर। राजधानी रायपुर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की टीम ने गांजा से भरा एक ट्रक जब्त किया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक ट्रक में करीब 250 किलो गांजा होने की बात सामने आ रही है। DRI की टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ट्रक का पीछा कर उसे मंदिर हसौद के पास रोककर तलाशी ली।

    तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में गांजा बरामद होने के बाद ट्रक को जब्त कर लिया गया। जानकारी के अनुसार, DRI को सूचना मिली थी कि एक ट्रक के जरिए बड़ी मात्रा में गांजा की खेप रायपुर की ओर लाई जा रही है। सूचना के आधार पर अधिकारियों ने संदिग्ध वाहन की निगरानी शुरू की और उसका पीछा किया।

मंदिर हसौद के पास उपयुक्त स्थान पर ट्रक को रोककर जांच की गई। तलाशी के दौरान ट्रक में प्लास्टिक प्लंबिंग पाइप की खेप के बीच गांजा छिपाकर रखा गया था।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply