रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

27 अगस्त 2026, जगदलपुर/ छत्तीसगढ़ शासन के वन मंत्री केदार कश्यप के स्पष्ट निर्देशों के परिपालन में वन विभाग द्वारा वनों के संरक्षण एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु सघन अभियान चलाया जा रहा है।

        इसी क्रम में मुख्य वन संरक्षक (CCF) जगदलपुर वृत्त, स्टायलो मंडावी के मार्गदर्शन एवं वनमण्डल अधिकारी (DFO) बस्तर, दीपेश कपिल के निर्देशानुसार माचकोट परिक्षेत्र में वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण और पेड़ों की गर्डलिंग करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की गई है।

उप वनमण्डलाधिकारी (SDO) जगदलपुर, योगेश रात्रे के सतत निगरानी एवं नेतृत्व में परिक्षेत्र अधिकारी माचकोट श्री प्रकाश देहारी तथा उनकी पूरी वन अमला टीम द्वारा क्षेत्र में निरंतर गश्त की जा रही थी। गश्त के दौरान माचकोट परिक्षेत्र अंतर्गत उप-परिक्षेत्र पूलचा के ग्राम गुरु गोठान (गोरो-गोठान) के आस-पास वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण करने और वृक्षों को गर्डलिंग(तने को छिल कर वृक्ष को मारना ) करने के मामले में संलिप्त 13 आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा गया।


वन विभाग की टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी 13 आरोपियों के विरुद्ध वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया एवं आवश्यक वैधानिक औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत सक्षम न्यायालय के आदेश से सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षण में केंद्रीय जेल, जगदलपुर दाखिल कराया गया है।
वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि वन संपदा को नुकसान पहुँचाने, अवैध कटाई अथवा वन भूमि पर अतिक्रमण करने वाले किसी भी असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी ऐसे मामलों में शून्य सहनशीलता (Zero Tolerance) की नीति के तहत कठोर कार्रवाई जारी रहेगी

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply