रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

कांग्रेस नेताओं ने जावेद खान के निवास पहुंचकर व्यक्त की शोक संवेदना

27 अगस्त 2026, जगदलपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के प्रशासनिक महामंत्री मलकीत सिंह गैदू एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सचिव शंकर राव ने कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता जावेद खान के निवास पहुंचकर उनके पिता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। दोनों नेताओं ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

जावेद खान के पिता स्वर्गीय मोहम्मद याकूब खान (नसीम) का 16 अगस्त को निधन हो गया था। वे राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सेवानिवृत्त शिक्षक थे और शहर के गणमान्य नागरिकों में शुमार थे। शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के साथ-साथ वे एक लेखक एवं कवि के रूप में भी अपनी पहचान रखते थे।

मलकीत सिंह गैदू एवं शंकर राव ने कहा –  कि मोहम्मद याकूब खान का निधन परिवार और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके व्यक्तित्व, साहित्यिक योगदान एवं सामाजिक सरोकारों को सदैव याद किया जाएगा। उन्होंने जावेद खान एवं उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए इस कठिन समय में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply